Breaking News :

Bhilai 3 News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली मोटर साइकिल रैली…भिलाई तीन चरोदा के हर गली मोहल्ले तक पहुंची प्रचार रैली…बना माहौल

Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट, कोरबा से सरोज पाण्डेय के मुकाबला डॉ ज्योत्सना महंत

Politics News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री, रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

Dial 100 News-वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में लगेगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा, कहा- 15 दिन के भीतर लगनी शुरू हो जाएंगी मशीनें…प्राइवेंट स्कूल व कॉलेजों को भी दिया जाएगा निर्देश

Big Politics News- दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय

Dial 100 News-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और ट्रेफिक पुलिस की एक और मानवीय पहल…ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्व.बीरा सिंह चौक पर वितरित किया निशुल्क हेलमेट…लोगों को दी ट्रेफिक रुल्स का पालन करने की समझाईश

Mla Rikesh Sen- ने विधानसभा में उठा 293 प्लाट आवंटन का मामला,नगरीय निकाय मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत, प्लाटधारियों की समस्याओं को निराकरण जल्द

Big News-राहत भरी खबर- डबरा पारा फ्लाईओवर में घंटे भर के लिए हुआ ट्रायल रन, दुर्ग से रायपुर की दिशा में गुजरी सभी तरह की वाहन, दो दिन बाद दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी आवाजाही, मार्च में शुरू होगा कुम्हारी का फ्लाईओवर

Big News-विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम मकानों के मामले में विधायक ने कराया ध्यानाकार्षण, औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिकेश सेन की मांग पर ली चुटकी…कहा आप तो बुलडोजर बाबा…ले जाइए बुलडोजर तोड़ दीजिए कब्जा…

Big News-जामुल में तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा, शंकराचार्य जी के आगमन एवं सफल आयोजन हेतु शुरू हुआ भव्य अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का पाठ, देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर आयोजन को सफल बनाने सामूहिक प्रार्थना…जानिेए कब क्या क्या आयोजन

July 6, 2024

डॉक्टर बनने से पहले श्रमिक बेटी ने कर दिया छोटी बहन का इलाज, सांसद बघेल बने जरिया, स्पर्श हॉस्पिटल ने इलाज के साथ किया आर्थिक सहयोग

भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की यमुना ने ईट भट्टी में काम करने के बावजूद बिना किसी कोचिंग और सुविधा के मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की है। लेकिन मेडिकल में दाखिला लेने के पहले ही यमुना ने अपनी छोटी बहन वंदना का इलाज कर दिया। वास्तव में इलाज यमुना ने नहीं किया, बल्कि वह अपनी बहन के इलाज की वजह बनी।

दरअसल मेहनती बेटी की सफलता से प्रसन्न दुर्ग सांसद विजय बघेल यमुना चक्रधारी को बधाई देने उसके घर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुना को बधाई दी। इसी बीच सांसद बघेल की नजर यमुना की छोटी बहन वंदना पर पड़ी। उसकी आंखों से लगातार पानी आ रहा था। सांसद ने जब वजह पूछी तो पता चला कि उसे आंखों की कोई बीमारी है। इस पर सांसद ने भिलाई के नामी स्पर्श हॉस्पिटल में बात की और आज इलाज के लिए उसे भिलाई लाने का इंतजाम किया।

सोमवार सुबह सांसद विजय बघेल यमुना के माता-पिता और भाई-बहनों को लेकर स्पर्श हॉस्पिटल पहुंचे। यहां जब यमुना के परिवार की आर्थिक स्थिति और उसकी बड़ी बहन के भी होनहार होने की जानकारी मिली तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि यमुना बिटिया का ईंट से नीट तक का सफर प्रेरणादायक है। हमसे बिटिया की जो मदद बनेगी, वह करेंगे। आगे की मेडिकल की पढ़ाई में भी उन्होंने सहयोग का वादा किया।

इस मौके पर स्पर्श हॉस्पिटल की ओर से यमुना चक्रधारी को 11 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी गई। सम्मान के दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय गोयल ने कहा कि यमुना की मेहनत साफ दिखाई दे रही है। अब उसे आगे भी इसी लगन से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करनी होगी। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एपी सावंत ने भी यमुना और उसके पूरे परिवार को बधाई दी। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. दीपक वर्मा ने आश्वासन दिया कि आगे भी अस्पताल प्रबंधन जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में यमुना की मां-पिता, उनके गुरु जीएल साहू का भी सम्मान किया गया।

गरीबी सफलता में बाधक नहीं बन सकती
यमुना ने इस मौके पर कहा कि सफलता में गरीबी कभी बाधक नहीं बन सकती। शर्त यही है कि आपका संकल्प मजबूत हो। सफलता के लिए कोचिंग, मोबाइल, लैपटॉप जैसी चीजें सहयोग तो कर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इनके बिना सफलता असंभव हो। यमुना ने सहयोग के लिए सांसद विजय बघेल और स्पर्श हॉस्पिटल का आभार जताया।

Share News on Social Media

Read Previous

आदिपुरुष…दुर्ग सांसद विजय बघेल ने खोला मोर्चा, कहा “छपरी संवाद” वाली इस फिल्म से हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का अपमान , छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित हो यह फिल्म…एएसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, कहा सरकार तक पहुंचाएं बात…पढ़िए सांसद ने और क्या कहा 

Read Next

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवाओं का कराया नि:शुल्क आंखों की जॉच,चश्मा वितरण साथ ही बताया प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजना–अय्युब ख़ान