Breaking News :

Bhilai 3 News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली मोटर साइकिल रैली…भिलाई तीन चरोदा के हर गली मोहल्ले तक पहुंची प्रचार रैली…बना माहौल

Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट, कोरबा से सरोज पाण्डेय के मुकाबला डॉ ज्योत्सना महंत

Politics News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री, रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

Dial 100 News-वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में लगेगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा, कहा- 15 दिन के भीतर लगनी शुरू हो जाएंगी मशीनें…प्राइवेंट स्कूल व कॉलेजों को भी दिया जाएगा निर्देश

Big Politics News- दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय

Dial 100 News-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और ट्रेफिक पुलिस की एक और मानवीय पहल…ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्व.बीरा सिंह चौक पर वितरित किया निशुल्क हेलमेट…लोगों को दी ट्रेफिक रुल्स का पालन करने की समझाईश

Mla Rikesh Sen- ने विधानसभा में उठा 293 प्लाट आवंटन का मामला,नगरीय निकाय मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत, प्लाटधारियों की समस्याओं को निराकरण जल्द

Big News-राहत भरी खबर- डबरा पारा फ्लाईओवर में घंटे भर के लिए हुआ ट्रायल रन, दुर्ग से रायपुर की दिशा में गुजरी सभी तरह की वाहन, दो दिन बाद दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी आवाजाही, मार्च में शुरू होगा कुम्हारी का फ्लाईओवर

Big News-विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम मकानों के मामले में विधायक ने कराया ध्यानाकार्षण, औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिकेश सेन की मांग पर ली चुटकी…कहा आप तो बुलडोजर बाबा…ले जाइए बुलडोजर तोड़ दीजिए कब्जा…

Big News-जामुल में तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा, शंकराचार्य जी के आगमन एवं सफल आयोजन हेतु शुरू हुआ भव्य अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का पाठ, देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर आयोजन को सफल बनाने सामूहिक प्रार्थना…जानिेए कब क्या क्या आयोजन

July 6, 2024

BHILAI-क्रेडा सदस्य विजय साहू की मांग पर वैशाली नगर की जनता को मिली सौगात सुपेला हास्पिटल के आधुनिकीकरण के लिए मिले 7 करोड़…मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

भिलाई . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। सीएम की घोषणा के बाद नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। भिलाई के अलावा दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रुपए, भिलाई चरोदा को 20 व रिसाली को 15 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
छत्तीसगढ़ राज्य के ऊर्जा विभाग में के्रडा सदस्य विजय साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है। श्री विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर में हास्पिटल की सुविधा नहीं है इसे देखते हुए भूपेश सरकार ने उनकी मांग पर सुपेला हास्पिटल को अत्याधुनिक रूप से विकसित करने के लिए राशि जारी की है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए नगर निगम रायपुर को मिला। इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़ रुपए, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रुपए, राजनांदगांव रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रुपए, बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिटी नगर निगम को 10-10 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सभी 44 नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपए और सभी 112 नगर पंचायतों को 3- 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।
नगर निगम और नगर पालिकाओं में बनेंगे ‘अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ‘अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकसित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि से सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी लगाने, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण हेतु 7 करोड़ रुपए
नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गई है। इस राशि में से युवाओं के रोजगार हेतु नगर निगम भिलाई में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ हेतु 10 करोड़ रुपए, भिलाई में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 20 करोड़ एवं हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही भिलाई में 500 सीट की क्षमता वाला शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा।
सभी नगर निगमों में 50-50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क
सभी नगर निगमों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 50-50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाए जाएंगे, इसके लिए सभी नगर निगमों को 6 लाख रुपए प्रति स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के मान से 3-3 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति की गई है। स्मार्ट हेल्थ कियोस्क में नागरिकों को बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी।

Share News on Social Media

Read Previous

BIG BREAKING-भाजपा जिलाध्यक्ष ने पश्चिम व चरोदा मंडल की कार्यकारिणी को किया शून्य घोषित …प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के निर्देश पर हुई कार्रवाई…जानिए क्या था कारण

Read Next

BHILAI DURG- पटवारी कार्यालय में SDM की दबिश…6 लाख नकद के साथ पकड़े गए जनाब…हुए सस्पेंड…पढ़िए दुर्ग जिले के एक पटवारी का कारनामा