![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-26-at-12.30.00-PM.jpeg)
![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-12-at-5.49.05-PM.jpeg)
![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/10/punytithi.jpg)
भिलाई। स्वर्ण गजराज गणेशोत्सव समिति रामनगर मुक्ति धाम वार्ड क्रमांक 26 में विशाल भंडारा का आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं, वार्ड के छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया के विशेष सहयोग से किया गया।
विशाल भंडारा कार्यक्रम जिसमें दो हजार के लगभग भक्त जनों ने गणेश जी दरबार मे प्रसाद ग्रहण किया। इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस वर्ष स्वर्ण गजराज गणेशोत्सव समिति अपने भव्य आयोजन की वजह से खासा चर्चे में रहा। समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के सहयोग से लोकरंग का रंगारंग आयोजन कराया गया। जिसकी खूब सराहना हुई। समिति के अध्यक्ष नरोत्तम नेताम, उपाध्यक्ष गुमान देवांगन, सचिव भरत निषाद, संगठन सचिव कामेश साहू, मोरध्वज निर्मलकर,मुकेश निर्मलकर, निखिल साहू, भरत साहू, संजय साहू, राजेश सिन्हा, विशेष सलाहकार दिनेश ठाकुर, लिलेन्द्र डडसेना एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यपजी के संरक्षण में विशाल भंडारा का सफल आयोजन हुआ।
वार्ड के छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया ने बताया कि स्वर्ण गजराज गणेशोत्सव समिति का आयोजन हर साल भव्य से भव्यतम होता जा रहा है। समिति द्वारा आकर्षक गणेश प्रतिमा बिठाई गई है। साथ ही आकर्षक साज सज्जा भी किया जाता है। विधि विधान से होने वाली पूजा में रोज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेते हैं।