भिलाई। बोलबम कांवर यात्रा समिति के तत्वावधान में पुराना बाजार चौक पाटन से कांवड़ यात्रा टोलाघाट में पहुंची। कांवड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश घोषणा पत्र समिति के संयोजक, दुर्ग लोकसभा सांसद, पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल शामिल हुए। सावन के पवित्र महीने में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा महोत्सव में ठाकुराइन टोल में भगवान शिव जी का जलाभिषेक किया गया।
नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का अवसर है। सावन के महीना भोले नाथ का विशेष महीना रहता है। भोले बाबा बड़े ही भोले भाले सरल हैं। एक बार जंगल में सुनसान में भस्मासुर ने भी भगवान भोलेनाथ से यह वरदान मांग लिया कि वह जिसके भी सिर पर हाथ रखे, वह भस्म हो जाए। भोले बाबा ने दे भी दिया। वह वरदान पाकर भोले नाथ को ही भस्म करने निकल पड़ा। भोले बाबा को अपने प्राणों को बचाने भागना पड़ा। ऐसे ही भस्मासुर हमारे प्रदेश के मुखिया हैं, जिससे छत्तीसगढ़ त्रस्त है चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। मैं बरसों से इस पावन पर्व पर आते रहा हूं। इस पावन पर्व पर समुचे प्रदेश वासियों के मंगल मय खुशहाली की कामना करता हूं। एक मुठ्ठी दान शिव जी के नाम जनसहयोग से प्राप्त दान से बना महाप्रसाद का ग्रहण किया। कांवड़ा यात्रा समिति ने बताया कि भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम 201 गांव के जल से हुआ शिव जी का जलाभिषेक किया गया। भोलेबाबा के अौघड़ झांकी का विराट प्रर्दशन किया गया। चारों दिशाओं से टोलाघाट पहुंचे कांवाडियां को 31,000 हजार रुद्राक्ष का कांवड़ यात्रियों को आमजन मानस को वितरण किया गया।
बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक तथा दुर्ग जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, लाभचंद बाफना, राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, प्रकाश चंद्राकर, बाबा वर्मा, राजा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे।