Breaking News :

Bhilai 3 News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली मोटर साइकिल रैली…भिलाई तीन चरोदा के हर गली मोहल्ले तक पहुंची प्रचार रैली…बना माहौल

Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट, कोरबा से सरोज पाण्डेय के मुकाबला डॉ ज्योत्सना महंत

Politics News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री, रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

Dial 100 News-वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में लगेगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा, कहा- 15 दिन के भीतर लगनी शुरू हो जाएंगी मशीनें…प्राइवेंट स्कूल व कॉलेजों को भी दिया जाएगा निर्देश

Big Politics News- दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय

Dial 100 News-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और ट्रेफिक पुलिस की एक और मानवीय पहल…ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्व.बीरा सिंह चौक पर वितरित किया निशुल्क हेलमेट…लोगों को दी ट्रेफिक रुल्स का पालन करने की समझाईश

Mla Rikesh Sen- ने विधानसभा में उठा 293 प्लाट आवंटन का मामला,नगरीय निकाय मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत, प्लाटधारियों की समस्याओं को निराकरण जल्द

Big News-राहत भरी खबर- डबरा पारा फ्लाईओवर में घंटे भर के लिए हुआ ट्रायल रन, दुर्ग से रायपुर की दिशा में गुजरी सभी तरह की वाहन, दो दिन बाद दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी आवाजाही, मार्च में शुरू होगा कुम्हारी का फ्लाईओवर

Big News-विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम मकानों के मामले में विधायक ने कराया ध्यानाकार्षण, औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिकेश सेन की मांग पर ली चुटकी…कहा आप तो बुलडोजर बाबा…ले जाइए बुलडोजर तोड़ दीजिए कब्जा…

Big News-जामुल में तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा, शंकराचार्य जी के आगमन एवं सफल आयोजन हेतु शुरू हुआ भव्य अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का पाठ, देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर आयोजन को सफल बनाने सामूहिक प्रार्थना…जानिेए कब क्या क्या आयोजन

July 6, 2024

Big Politics News-भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने आयुक्त को दिया अल्टीमेटम, 15 सितंबर तक नहीं हुए जनहित के कार्य तो देंगे महाधरना..आखिर क्या है 18 प्रतिशत का खेल

 

भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने शनिवार को भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दे दिया है। कहा है कि 15 सितंबर तक जनहित के कार्य नहीं हुए तो इस बार महाधरना होगा। बता दें कि दया सिंह की अगुवाई में सड़क, नाली, पानी समेत 18 जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन किया था।

भिलाई निगम परिसर का घेराव कर “हल्ला बोल” प्रदर्शन के तहत जमकर बवाल किया था। पार्षदों का आक्रोश शहर सरकार के खिलाफ देखने को मिला था। अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में वार्डवासी पहुंचे थे। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा था कि, कांग्रेस की शहर सरकार भ्रष्ट हो गई है। 18 प्रतिशत कमीशनखोरी के साथ ये सब चल रहा है। अब बर्दाश्त से बाहर है। शहर सरकार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। दया सिंह ने कहा कि, 18 अलग-अलग बिंदुओं पर पिछले दिनों चर्चा हुई थी। जिसके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया था। लेकिन हम असंतुष्ट है। दया सिंह ने कहा कि, शहर के अलग-अलग वार्डों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं व्याप्त है। लोगों को छोटी-छोटी चीजों के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर की अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था चौपट है। स्ट्रीट पोलों पर लाइट नहीं है। इस तरह की विभिन्न समस्या है। अब अगर समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये मांग अब भी पूरी नहीं हुई…

– टाउनशिप को छोड़ दें तो शहर के अन्य इलाकों खम्हरिया, कोहका, कुरुद, वैशालीनगर, कैंप, छावनी और खुर्सीपार में पेयजल संकट गहरा गया है। टैंकर से इन वार्डों में पेयजल आपूर्ति करें। भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें।

– शहर की सफाई का खर्चा बढ़ गया है लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ठेका एजेंसी की मॉनीटरिंग करनी चाहिए।

सफाई कार्य में जुटे मजदूरों के साथ शोषण भी हो रहा है। उनका पीएफ , ईएसआईसी नहीं काटा जा रहा है। मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

– शहर की अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह गड्‌ढे है, जहां चलना दूभर हो गया है। उन सड़कों का निर्माण किया जाए।

– खुर्सीपार क्षेत्र में पानी के लिए संपवेल की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि सप्लाई प्रॉपर नहीं हो रही है।

– खुर्सीपार में बिजली कटौती भारी हो रही है। इसका समाधान निगम प्रशासन को करना चाहिए।

– खुर्सीपार में बिजली कटौती भारी हो रही है। इसका समाधान निगम प्रशासन को करना चाहिए।

– कैंप में पेयजल संकट है। अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी घर तक नहीं पहुंचा है। जो संकट है।

– छावनी में कैमिकल युक्त गंदे पानी की आपूर्ति संपवेल से हो रही है। उन संपवेलों को बंद कर पाइप लाइन बिछाई जाए।

– सुपेला रोड की स्ट्रीट लाइट बंद है। जबकि, सौंदर्यीकरण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।

– शहर में अवैध प्लॉटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। लोगों की गाढ़ी पूंजी को जमीन माफिया हथिया रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में कितने अवैध प्लॉटिंग एरिया है। इसकी पहचान होनी चाहिए।

– हुडको, वैशालीनगर, शांतिनगर और कैंप-खुर्सीपार में सीवरेज लाइन की बड़ी समस्या है। इसका समाधान आवश्यक है। क्योंकि, सालों पूर्व कॉलोनियों में सीवरेज पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।

श्रमिक बस्ती और आउटर के वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। इसके लिए निगम को देरी नहीं करना चाहिए। यह आवश्यक चीज है। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा।

– शहर के उद्यानों का बुरा हाल है। मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से उजाड़ पड़ा हुआ है। शहर के सभी सेक्टर और वार्डों में उजाड़ पड़े गॉर्डनों का मेंटेनेंस बिना देरी किए शुरू करना चाहिए।

– प्रॉपर्टी टैक्स की जो छूट उद्योगपतियों को दी गई है। वही छूट शहर के गरीब और श्रमिक इलाकों में रहने वाले गरीब जनता को भी देनी चाहिए। इससे भेदभाव साफ झलक रहा है। जो ठीक नहीं है।

– शहर के निर्माण कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें है। सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मामले में अब तक जांच रिपोर्ट का पता नहीं। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई है।

– टाउनशिप के सेक्टरों में सफाई बुरा हाल है। डेंगू जैसे संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। अगर वहां सफाई नहीं सुधारी गई तो हालात मुश्किल हो जांएगे। बीएसपी की सफाई का जिम्मा निगम खुद अपने ऊपर लें।

– नगर निगम भिलाई की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। इसलिए व्यवस्था दुरूस्त की जाए, जिससे कर्मियों को भुगतान में देरी न हो। क्योंकि, निगम कर्मियों की वजह से ही निगम काम करेगा।

– सड़क, नाली और सफाई व पानी जैसे विषयों पर काम करने के लिए अलग से सेल का गठन हो। अलग से समिति बनाई जाए। इस समिति में भाजपा पार्षदों को भी रखा जाए। जिससे सुचारू रूप से तर्क दिया जा सके।

Share News on Social Media

Read Previous

Big News- सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटाने फिर कलेक्टोरेट पहुंचे आंदोलनकारी…10 दिनों के अंदर शराब दुकान हटाने का दिया था आश्वासन, सौंपा अंतिम पत्र कहा अब होगा उग्र आंदोलन

Read Next

Railway news- अब लांग अवर ड्यूटी नहीं करेंगे लोको पायलट…13 सितंबर को डीआरएम से मिलकर रखेंगे अपनी बात…शनिवार को चरोदा में हुई आल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ की बड़ी बैठक में लिया बड़ा निर्णय