Breaking News :

Bhilai 3 News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली मोटर साइकिल रैली…भिलाई तीन चरोदा के हर गली मोहल्ले तक पहुंची प्रचार रैली…बना माहौल

Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट, कोरबा से सरोज पाण्डेय के मुकाबला डॉ ज्योत्सना महंत

Politics News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री, रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

Dial 100 News-वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में लगेगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा, कहा- 15 दिन के भीतर लगनी शुरू हो जाएंगी मशीनें…प्राइवेंट स्कूल व कॉलेजों को भी दिया जाएगा निर्देश

Big Politics News- दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय

Dial 100 News-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और ट्रेफिक पुलिस की एक और मानवीय पहल…ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्व.बीरा सिंह चौक पर वितरित किया निशुल्क हेलमेट…लोगों को दी ट्रेफिक रुल्स का पालन करने की समझाईश

Mla Rikesh Sen- ने विधानसभा में उठा 293 प्लाट आवंटन का मामला,नगरीय निकाय मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत, प्लाटधारियों की समस्याओं को निराकरण जल्द

Big News-राहत भरी खबर- डबरा पारा फ्लाईओवर में घंटे भर के लिए हुआ ट्रायल रन, दुर्ग से रायपुर की दिशा में गुजरी सभी तरह की वाहन, दो दिन बाद दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी आवाजाही, मार्च में शुरू होगा कुम्हारी का फ्लाईओवर

Big News-विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम मकानों के मामले में विधायक ने कराया ध्यानाकार्षण, औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिकेश सेन की मांग पर ली चुटकी…कहा आप तो बुलडोजर बाबा…ले जाइए बुलडोजर तोड़ दीजिए कब्जा…

Big News-जामुल में तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा, शंकराचार्य जी के आगमन एवं सफल आयोजन हेतु शुरू हुआ भव्य अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का पाठ, देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर आयोजन को सफल बनाने सामूहिक प्रार्थना…जानिेए कब क्या क्या आयोजन

July 6, 2024

Big politice news-कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल,पदमश्री उषा बारले, पाटन के कांग्रेस नेता मेहत्तर राम वर्मा भी अब भाजपा के, उषा बारले का अहिवारा से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज…जानिए क्या होगा राजनीतिक समीकरण

 

भिलाई। गुरुवार का दिन भाजपा के लिए बल्ले बल्ले वाला रहा। कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हुए। पदमश्री उषा बारले ने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं पाटन कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे मेहत्तर राम वर्मा ने भी भाजपा के हो लिए। भिलाई जिला भाजपा के समझ 35 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
उषा बारले के भाजपा में शामिल होते ही उनके अहिवारा विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है।
बता दें कि पदमश्री उषा बारले जून में अचानक चर्चे में आई थी। दरअसल उन्होंने छत्तीसगढ़ी परिधान पहनकर पदमश्री पुरस्कार ग्रहण किया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। उषा बारले की जमकर प्रसंशा हुई थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान अमित शाह ने भिलाई दुर्ग के दौरे के दौरान उनके निवास पर आने की बात कही थी। 22 जून को अमित शाह उषा बारले के सेक्टर-1 स्थित निवास पहुंचे थे। तब से यह चर्चा तेज हो गई थी कि उषा बारले भाजपा में शामिल होकर अहिवारा से चुनाव लड़ेंगी। गुरुवार को उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही अहिवारा से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई। हालांकि अहिवारा की बात करें तो भाजपा के दावेदारों में पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पद्मश्री राधेश्याम बारले, सुधाकर बारले, अग्रलाल जोशी, खैरवार भी प्रमुख नाम है। रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक अहिवारा में सतनामी समाज के गुरु बालदास की राय को पहले प्राथमिकता दी जा सकती है। बहरहाल उषा बारले के भाजपा प्रवेश करते ही अहिवारा की राजनीति ने जबरदस्त करवट ली है।

*मेहतर राम वर्मा ने थामा भाजपा का दामन*
इधर पाटन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी मेहतर राम वर्मा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि 2018 में मेहतर राम वर्मा ने पाटन विधानसभा का घोषणा पत्र बनाया था। घोषणा पत्र में उल्लेखित बातें पूरी नहीं होने पर उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एवं पाटन भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के समझ विधिवत भाजपा प्रवेश कर लिया। इसे पाटन कांग्रेस के लिए एक झटका भी माना जा रहा है।

*35 लोगों ने थामा भाजपा का दामन*
इधर भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में कुल 35 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डाक्टर और युवा सहित समाजों के प्रमुख शामिल हुए। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति विचारधारा सिद्धांतों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रवेश करने वालों में पीएस बिंद्रा,हरपाल खालसा, बलविंदर सिंह ,सतनाम सिंह पामा,यश ओबेराय ,अंकित तिवारी,कुलबीर कौर ,नीलम सभरवाल सहित अन्य शामिल हुए।

Share News on Social Media

Read Previous

POLITICS- वकीलों ने भी ठोकी ताल…दुर्ग जिले से पांच अधिवक्ताओं ने मांगा कांग्रेस से टिकट…दुर्ग में कांग्रेस पर्यवेक्षक से मुलाकात कर रखा अपना तर्क…जानिए किसने किसने की दावेदारी

Read Next

Good News-शारदा मैया के दरबार मैहर मंदिर में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले दया…भिलाई आना पक्का, 22 से 24 सितंबर तक लगेगा दरबार, होगी हनुमंत कथा…बरेगी ठठरी, बाबा के पर्चे से खुलेंगी भिलाई वालों की किस्मत