भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार दुर्गेश ताम्रकार ने कांग्रेस पर्यवेक्षक हनुमंतथैया से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि हनुमंतथैया ने दुर्गेश ताम्रकार को काफी समय दिया। दरअसल दुर्गेश ताम्रकर ने बताया कि वैशाली नगर में 70 प्रतिशत उत्तर भारतीय है। कांग्रेस यदि किसी उत्तर भारतीय को प्रत्याशी बनाती है, तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस को होगा। इस पर कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दुर्गेश ताम्रकर से वैशाली नगर का गणित पूछा। कितने मतदाता, महिला मतदाता कितने, पुरुष मतदाता कितने, बूथ कितना, किस जाति वर्ग का प्रतिशत कितना।
प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए दुर्गेश ताम्रकर ने बताया कि उनकी बातों को पर्यवेक्षकों ने गंभीरता से लिया है, साथ ही यह भी तय है कि यदि कांग्रेस यहां से किसी उत्तर भारतीय को टिकट देती है तो इस बार भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले वैशाली नगर में कांग्रेस का परचम लहराया जा सकता है।