Breaking News :

Bhilai 3 News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली मोटर साइकिल रैली…भिलाई तीन चरोदा के हर गली मोहल्ले तक पहुंची प्रचार रैली…बना माहौल

Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट, कोरबा से सरोज पाण्डेय के मुकाबला डॉ ज्योत्सना महंत

Politics News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री, रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

Dial 100 News-वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में लगेगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा, कहा- 15 दिन के भीतर लगनी शुरू हो जाएंगी मशीनें…प्राइवेंट स्कूल व कॉलेजों को भी दिया जाएगा निर्देश

Big Politics News- दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय

Dial 100 News-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और ट्रेफिक पुलिस की एक और मानवीय पहल…ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्व.बीरा सिंह चौक पर वितरित किया निशुल्क हेलमेट…लोगों को दी ट्रेफिक रुल्स का पालन करने की समझाईश

Mla Rikesh Sen- ने विधानसभा में उठा 293 प्लाट आवंटन का मामला,नगरीय निकाय मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत, प्लाटधारियों की समस्याओं को निराकरण जल्द

Big News-राहत भरी खबर- डबरा पारा फ्लाईओवर में घंटे भर के लिए हुआ ट्रायल रन, दुर्ग से रायपुर की दिशा में गुजरी सभी तरह की वाहन, दो दिन बाद दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी आवाजाही, मार्च में शुरू होगा कुम्हारी का फ्लाईओवर

Big News-विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम मकानों के मामले में विधायक ने कराया ध्यानाकार्षण, औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिकेश सेन की मांग पर ली चुटकी…कहा आप तो बुलडोजर बाबा…ले जाइए बुलडोजर तोड़ दीजिए कब्जा…

Big News-जामुल में तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा, शंकराचार्य जी के आगमन एवं सफल आयोजन हेतु शुरू हुआ भव्य अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का पाठ, देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर आयोजन को सफल बनाने सामूहिक प्रार्थना…जानिेए कब क्या क्या आयोजन

July 6, 2024

Big Politics News- भिलाई में बदलती राजनीतिक फिजा…खुर्सीपार के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल…पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने दिलाया प्रवेश… कहा कांग्रेस ने हर वर्ग को धोखा दिया…भिलाई विधायक पर भी लगाए आरोप

 

भिलाई । खुर्सीपार में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। एेसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता खुर्सीपार में गली गली में चल रहे सट्टा, जुआं व अवैध शराब की बिक्री से खासे नाराज थे। वहीं पूर्व मंत्री ने भिलाई नगर विधायक पर अवैध कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी नीतियों से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाया। कांग्रेस ने हर वर्ग को धोखा दिया है। भिलाई के युवा व महिलाएं कांग्रेस विधायक की धोखेबाजी से खफा हैं और सभी को भाजपा पर भरोसा है।

रविवार को खुर्सीपार बालाजी नगर के कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने इन कार्यकर्ताओं को बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया है। इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जिन्होंने भिलाई की वर्तमान स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि सट्टा और अवैध शराब की खुलेआम बिक्री की वजह से आज हर घर का माहौल खराब हो चुका है। प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही जिस पार्टी ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया हो, उस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साढ़े चार वर्षों में भिलाई की जो दुर्गति की है, उससे क्षुब्ध होकर आमजनता सहित कार्यकर्ताओं का विश्वास उनसे उठने लगा है। निश्चित ही विधानसभा चुनाव एक बार फिर कमल खिलेगा और भिलाई फिर से द्रुत गति से विकास पथ पर गतिशील होगा।

इस दौरान इन कार्यकर्ताओं ने भिलाई विधायक को झूठा बताते हुए कहा कि इन्होंने केवल चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे किए। शहर के विकास के प्रति ये कोई सोच नहीं रखते। उन्होंने हमारे लघु भारत भिलाई की छवि को धूमिल किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भिलाई के हर छोटे बड़े मैदान आज शराब पीने का अड्डा बन चुके हैं और खुलेआम महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हो रही हैं। भाजपा प्रवेश करने वालों में मुख्य रूप से एम ममता, एम शुभम राव, एम श्रावणी, ए संगीता, शुभा दलाई, लीला, एम खुशी, संतोष वर्मा, रीता देवी, शांति देवी, चंदना सरकार, रोहित सिंह, रूषि, उमेश, संजीव सिंह, अमित सिंह, प्रदीप, विकास, ए योगेश, एम ध्रुव, रोहित सिंह, उमेश कुमार, विकास, प्रदीप, रितु देवी आदि शामिल हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, जयशंकर चौधरी, मनीष पाण्डेय उपस्थित थे।

Share News on Social Media

Read Previous

Bhilai news- पावर हाउस स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर नीरज पाल…प्रधानमंत्री ने 508 रेलवे स्टेशनो के पुनर्विकास करने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शिलान्यास

Read Next

Big news- क्या कुछ राजनीतिक संदेश भी दे गए जामवाल ?…भिलाई में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया रूद्रामहाभिषेक, भाजपा पार्षद दया सिंह के निवास खुर्सीपार गए, इधर भिलाई के सियासी गलियारों में कई तरह की राजनीतिक चर्चा भी शुरू …