भिलाई। रामनगर वार्ड 26 सोलर पैनल लाइट से जगमगाएगा। रामनगर मुक्तिधाम के पास तथा आजाद चौक राम नगर में सोलर पैनल लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए क्रेडा सदस्य विजय साहू ने भूमिपूूजन किया।
भूमिपूजन के अवसर पर क्रेडा के कर्मचारी, वार्ड 26 राम नगर वार्ड के छाया पार्षद बलदाऊ राम पिपरिया, धर्मराज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा, राजेन्द्र सिंह यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई, जिला महामंत्री बद्रीनाथ बघेल,प्रथम पार्षद चवन राम साहू, कांग्रेस की जोन अध्यक्ष पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, बूथ अध्यक्ष ननकू निर्मलकर,बूथ अध्यक्ष साबित वर्मा, शंकर निर्मलकर, नरौत्तम नेताम, दिनेश ठाकुर, प्यारेलाल चंद्राकर, दौलत राम सिन्हा, निखिल साहू सहित वार्ड के अनेक लोग उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने सोलर पैनल लाइट के लिए पहल करने वाले छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया तथा क्रेडा सदस्य विजय साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया। छाया पार्षद बलदाऊ पिपरिया ने बताया कि प्रत्येक सोलर पैलन की लागत साढ़े पाच लाख रुपये है।