भिलाई। नगर निगम भिलाई के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी व उद्यान प्रभारी पीसी सार्वा पदोन्नत होकर धमतरी नगर निगम चले गए। वहां उन्होंने उपायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं भिलाई नगर निगम का प्रभारी जनंसपर्क अधिकारी शरद दुबे को बनाया गया है। शुक्रवार को शरद दुबे पदभार ग्रहण करेंगे।
बता दें कि पीसी सार्वा लंबे समय तक भिलाई नगर निगम के उद्यान प्रभारी के पद पर कार्यरत रहे। स्व. सुभाष ठाकुर के विभागीय तबादले के बाद उन्हें जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। वे लगातार चार साल तक भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी रहे। पखवाड़े भर पूर्व राज्य शासन ने उन्हें पदोन्नति देते हुए धमतरी नगर निगम का उपायुक्त बना दिया। सार्वा ने वहां उपायुक्त पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी शरद दुबे की दी गई है। भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस आश्य का आदेश जारी कर दिया है।