भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के कई नेता विशाखापटनम भ्रमण पर है। उन्होंने विशाखापटनम की प्राकृतिक सुदरता तथा विकास देखा। साथ ही दक्षिण भारत के मंदिरों में छत्तीसगढ़ की सुख शांति व समुद्धि की कामना की।
राम नगर वार्ड के छाया पार्षद बलदाउ पिपरिया ने बताया कि बीते दिनों भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रवाना किया। दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमें महिलाएं भी शामिल है। विशाखापटनम के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया तथा मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन किया।