![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-26-at-12.30.00-PM.jpeg)
![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-12-at-5.49.05-PM.jpeg)
![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/10/punytithi.jpg)
भिलाई। हत्याएं सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं होती। हत्या सिस्टम की भी होती है। हत्या मरने वाले परिवार की भी होती है, और हत्या मारने वाले परिवार की भी होती है। क्षणिक आक्रोश वाला अपराध एक साथ कितनी जिंदगियों को बर्बाद कर देता है। एक एेसी ही हत्या की वारदात भिलाई में हुई। एक हत्या ने पूरे परिवार को सड़क पर ला दिया। शासन प्रशासन की तरफ से जब कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली तो भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने खुद अपनी जेब से 50 हजार रुपये की मदद की। भावुक हुए…कहा कि आगे जो भी मदद बन पड़ेगा वह जरुर करेंगे।
बता दें कि बीते 17 सितंबर को कोहका सुंदर नगर निवासी चंद्रशेखर ठाकुर (38) साल की दो भाई सचिन और गोविंद चौधरी ने बेस बाल से पीट पीटकर हत्या कर दी। चंद्रशेखर का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने भाई युगल किशोर के साथ हो रहे झगड़े को छुड़ाने गया था। बड़ा भाई का फर्ज निभाते वह मारा गया, पर उसकी मौत से ज्यादा दर्दनाक उसके परिवार की हालात है। चंद्रशेखर ठाकुर मिस्त्री का काम करता था। कालम गड्डा खोदता था। रोजाना बमुश्किल से ढाई से तीन सौ रुपये कमाता था। इससे उसका परिवार चलता था। एक पत्नी पांच बचे। पांच बच्चे में चार लड़कियां। नियती का तमाशा देखिए, एक तो परिवार को गरीबी दी, ऊपर से एक लड़की को हाई बीपी की बीमारी दे दी। जिसके चलते मासूम की आंख से दिखाई देना बंद हो गया। इस बात को लेकर पूरा परिवार परेशान था, तभी परिवार के मुखिया की हत्या हो गई। परिवार बिखर गया, सड़क पर आ गया। पांच छोटे बच्चों को मां कैसे पालेगी ? शासन प्रशासन ने भी अभी तक कोई सूध नहीं ली, समाज सेवा का दंभ भरने वाले भी पीड़ित परिवार के पास नहीं पहुंचे।
पहुंचा तो एक व्यक्ति…भोजराज सिन्हा। भाजपा पार्षद, भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष। भोजराज सिन्हा ने जब यह बात सुनी तो वे भावुक हो गए। फौरन घर से 50 हजार रुपये लिए। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू लाल नेताम, महामंत्री तुलसी ध्रुव, उपाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष रघुवर गोंड़, उपाध्यक्ष सुदामा नेताम, सोनू ठाकुर मंडल अध्यक्ष, शिवेंद्र ठाकुर मंडल अध्यक्ष, प्रदीप मरकाम, नरेंद्र कंवर को साथ लिया, और पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। नम आंखों से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही यह वादा किया कि भविष्य में परिवार को जिस प्रकार की मदद होगी वह जरुर करेंगे।