भिलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भिलाई तीन चरोदा की कारगिल विजय उत्सव समिति द्वारा भारत माता के वीर सपूतों का सम्मान किया गया। समिति ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों के विशेष परिश्रम त्याग व बलिदान के बदौलत कारगिल पर विजय प्राप्त हुआ।
कारगिल विजय उत्सव आयोजन समिति भिलाई-चरोदा के द्वारा वीर जवानों के शौर्य को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कारगिल विजय दिवस के आयोजन को समारोह पूर्वक मनाया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद कौशल यादव की माता ने की। विशेष अतिथि के रूप में भिलाई 3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि देश की सीमा पर हर मौसम में दुश्मन का डटकर मुकाबला कर रहे जवान ही देश के असली नायक है। कारगिल युद्ध में भारत के वीर सपूतों ने भारत का विजयी झंडा लहराया था। इस युद्ध में वीर जवानों ने शहादत थी। हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। देश का हर सैनिक हमार लिए रोल माडल है।
इन सैनिकों का हुआ सम्मान
सतीश विनायक गाडगे
हरप्रीत सिंह
खेलू राम यादव
संतोष कुमार माली
राजेश शर्मा
तिरूपति राव
वाई दुर्गा राव
अजय पांडे
राकेश कुमार सिंह जी
सरोज झा