रायपुर। जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पालनार क्षेत्र में हुआ है। जवानों से भरी गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है।
मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किया गया है। पुलिस की बैकअप पार्टी भी रवाना की गई है।
सूत्रों के मुताबिक 10 जवान शहीद हुए हैं।
26 अप्रैल को दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
बताया जा रहा है कि डीआरजी जवानों नक्सल मोर्चे से पैदल मार्च करते हुए वापस लौट रहे थे, रास्ते में सभी एक पिकअप वाहन में सवार हो गए। घात लगाए बैठे नक्सलियों ने वाहन को ब्लास्ट से उड़ा दिया।
घटना के बाद पुलिस की हाईलेवल मीटिंग शुरू हो गई है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा नक्सलियों की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
ये जवान हए शहीद
1. प्रधान आरक्षक कमॉक 74 जोगा सोढी
2. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती
3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो
4. नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी
5. नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम
6. नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी
7. नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी
8. गोपनीय सैनिक राजू राम करटम
9. गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम
10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी
(निजी वाहन चालक )
11. धनीराम यादव