भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। इसके साथ ही उनके केंद्रीय मंत्री बनने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई। उनके अचानक दिल्ली रवाना होने की खबर से लोग तरह तरह की अटकले लगाने लगे हैं। दो महीने से यह चर्चा आम है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान दिया जा सकता है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार छत्तीसगढ़ के ओबीसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले भाजपा में भी एक ओबीसी चेहरा खड़ा करना चाहते हैं। फिलहाल दुर्ग सांसद विजय बघेल को बड़ा ओबीसी चेहरे के तौर पर भाजपा देख रही है।
सांसद विजय बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चीर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने मुख्यमंत्री बघेल को नजदीकि मुकाबले में हराया था। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश बघेल के कद के मुकाबले भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। एेसे में भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तोड़ के रुप में ओबीसी चेहरे के तौर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल को आगे कर सकते हैं।
इसलिए बीते कुछ दिनों से सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है। यदि विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किया जाता है तो यह छत्तीसगढ़ में भाजपा की राजनीति के लिहाज से मास्टर स्ट्रोक हो सकता है। डायल100.कॉम से बातचीत करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मंडल में मंत्री बनाए जाने को लेकर फिलहाल उनके पास कोई सूचना नहीं है। संसद का सत्र शुरू हो रहा है इसलिए दिल्ली जा रहे हैं।
BIG BREAKING- दुर्ग सांसद विजय बघेल को तत्काल दिल्ली बुलावा.. बघेल के दिल्ली रवाना होते ही केंद्रीय मंत्री बनने की सुगबुगाहट तेज…केंद्रीय मंत्री बनने को लेकर डायल 100 से विशेष बातचीत में सांसद विजय बघेल ने क्या कहा पढ़िए…