भिलाई। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा मंडल कार्यालय भिलाई 3 में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक की प्रथम बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के उपाध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी रेखराम बंछोर, जिला मंत्री दिलीप पटेल व मंडल के अध्यक्ष सुषमा जेठानी शामिल हुई। बैठक में समस्त वरिष्ठ जनों ने बूथ जीता चुनाव जीता के मूलमंत्र के साथ प्रत्येक बूथ पर किये जाने वालों कार्यो पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता रेखराम बंछोर, राधेश्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी सुशील शर्मा, जिला मंत्री दिलीप पटेल मंडल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर। जयसवाल ने संबोधित किया मंच संचालन महामंत्री मुकेश अग्रवाल व परमजीत सिंह तथा आभार प्रदर्शन नगर निगम भिलाई चरोदा के सचेतक तुलसी ध्रुव द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में 25 शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।