![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-26-at-12.30.00-PM.jpeg)
![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-12-at-5.49.05-PM.jpeg)
![](https://dial-100.com/wp-content/uploads/2023/10/punytithi.jpg)
-भिलाई में फुटबाल की अपार संभावना
-बंगाल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा
भिलाई । समर्पण के साथ संघर्ष क्या होता है यह भारतीय जनता पार्टी से सीखना चाहिए। जिसने विपरित परिस्थितियों में भी 134 राजनीतिक हत्याओंं का शिकार होने के बाद खुद को सत्ता के दरवाजे तक पहुंचा दिया। बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है।
यह बातें पश्चिम बंगाल के कद्दावर भाजपा नेता तथा पूर्व भारतीय फुटबालर कल्याण चौबे ने गुरुवार को भिलाई प्रवास के दौरान कहीं। कल्याण चौबे सेक्टर-2 में आयोजित भिलाई प्रिमियम लिग फुटबाल प्रतियोगित के फायनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि आए हैं। मूलत: यूपी के रहने वाले कल्याण चौबे ने से चर्चा करते हुए बताया कि उनका परिवार दो सौ साल पहले से बंगाल आया था। घर में शुरू से खेल का माहौल था।
कल्याण चौबे पांच बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पांच अलग-अलग राज्यों से खेल चुके हैं। बेस्ट गोल किपर की पहचान रखने वाले कल्याण चौबे को बंगाल में फुटबाल का सौरभ गांगुली कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ने उनसे पार्टी में जुड़ने का आग्रह किया। हिंदुत्व की ओर शुरू से छुकाव की वजह से उन्होंने टीएमसी के खतरनाक दौर में भी भाजपा से जुड़ना पसंद किया।
बाक्स
कृष्णा नगर से बनाया प्रत्याशी
कल्याण चौबे को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कोलकाता के कृष्णा नगर से प्रत्याशी बनाया था। कल्याण चौबे टीएमसी प्रत्याशी से बेहद नजदीकि मुकाबला हार गए थे। उसके बाद लगातार संगठन विस्तार में लगे रहे। पहले लोग टीएमसी कार्यकर्ताओं के डर से भाजपा को खुलकर सपोर्ट करने में घबराते थे। लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ने के साथ अब लोग खुलकर भाजपा के समर्थन में आने लगे हैं।
बाक्स
बंगाल में मोदी मैजिक
कल्याण चौबे के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत, गृहमंत्री अमीत शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा या फिर बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय जब भी बंगाल आते हैं तो कल्याण चौबे के निवास जरुर जाते हैं। कल्याण चौबे कहते हैं कि बंगाल में मोदी मैजिक चल रहा है।
बाक्स
बंगाल का चुनाव सबसे अलग
कल्याण चौबे के मुताबिक बंगाल का चुनाव सबसे अलग चुनाव है। घुसपैठियों की बदौलत टीएमसी आतंक की राजनीति करती है। चुनाव में बम बंदूक आम बात है। बंगालादेश के घुसपैठियों की बदौलत ममता दीदी आराजक सरकार चल रही हैं। अब यह सरकार जाने वाली है। उन्होंने बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली के भी जल्द पार्टी में जुड़ने की संभावना जताई है।