भिलाई। चरोदा मंडल भाजयुमो में बड़ा उलटफेर हुआ है। तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए भाजयुमो के समीर अग्रवाल को चरोदा मंडल भाजयुमो अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
चरोदा मंडल अध्यक्ष की दौड़ में और भी नाम शामिल थे, इसलिए काफी देर से मंडल अध्यक्ष की घोषणा हो पाई।
भिलाई जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की अनुमति, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की सहमति से भिलाई तीन निवासी समीर अग्रवाल को भाजयुमो चरोदा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
बता दें कि समीर अग्रवाल भाजपा चरोदा मंडल के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में से एक संतोष अग्रवाल के पुत्र हैं