Breaking News :

Bhilai 3 News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली मोटर साइकिल रैली…भिलाई तीन चरोदा के हर गली मोहल्ले तक पहुंची प्रचार रैली…बना माहौल

Big Breaking-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लडेंगे लोकसभा चुनाव, दुर्ग से राजेंद्र साहू तो दुर्ग के सांसद रहे ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से दिया टिकट, कोरबा से सरोज पाण्डेय के मुकाबला डॉ ज्योत्सना महंत

Politics News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री, रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

Dial 100 News-वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय स्कूल और कॉलेज में लगेगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा, कहा- 15 दिन के भीतर लगनी शुरू हो जाएंगी मशीनें…प्राइवेंट स्कूल व कॉलेजों को भी दिया जाएगा निर्देश

Big Politics News- दमदार घोषणा पत्र और लोकप्रियता के चलते फिर से रिपीट हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, संतोष पाण्डेय भी राजनांदगांव से रिपीट… बृजमोहन अग्रवाल के नाम ने चौकाया, रायपुर से बने भाजपा प्रत्याशी…कोरबा से सरोज पाण्डेय

Dial 100 News-भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और ट्रेफिक पुलिस की एक और मानवीय पहल…ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्व.बीरा सिंह चौक पर वितरित किया निशुल्क हेलमेट…लोगों को दी ट्रेफिक रुल्स का पालन करने की समझाईश

Mla Rikesh Sen- ने विधानसभा में उठा 293 प्लाट आवंटन का मामला,नगरीय निकाय मंत्री ने कलेक्टर को किया अधिकृत, प्लाटधारियों की समस्याओं को निराकरण जल्द

Big News-राहत भरी खबर- डबरा पारा फ्लाईओवर में घंटे भर के लिए हुआ ट्रायल रन, दुर्ग से रायपुर की दिशा में गुजरी सभी तरह की वाहन, दो दिन बाद दोनों तरफ से शुरू हो जाएगी आवाजाही, मार्च में शुरू होगा कुम्हारी का फ्लाईओवर

Big News-विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम मकानों के मामले में विधायक ने कराया ध्यानाकार्षण, औद्योगिक क्षेत्र में डीआईसी की सैकड़ों एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिकेश सेन की मांग पर ली चुटकी…कहा आप तो बुलडोजर बाबा…ले जाइए बुलडोजर तोड़ दीजिए कब्जा…

Big News-जामुल में तीन दिवसीय हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा, शंकराचार्य जी के आगमन एवं सफल आयोजन हेतु शुरू हुआ भव्य अनुष्ठान, हनुमान चालीसा का पाठ, देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर आयोजन को सफल बनाने सामूहिक प्रार्थना…जानिेए कब क्या क्या आयोजन

July 3, 2024

आधी रात हो या अलसुबह या भरी दोपहरी, युवा कांग्रेसी लोगों तक पहुँचा रहे ऑक्सीजन,-युवा कांग्रेस की मुहिम SOSIYC लोगों के लिए बनी ‘ऑक्सीजन’

दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा निरंतर लोगों को ऑक्सीजन पहुँचा कर सहयोग किया जा रहा है। दुर्ग शहर में जैसे ही जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी मिल रही है वैसे ही युवा कांग्रेस की टीम जरूरतमंद तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचा रही है। इतना ही नहीं सिलेंडर को मरीज के शयन कक्ष में फिट भी युवा कांग्रेस की टीम द्वारा ही किया जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्य दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेशमहासचिव संदीप वोरा और शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा व युवा कांग्रेस की पूरी टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है।

सेवाभावी कार्य निःशुल्क चल रहा, जिसमें जरूरतमंद की आवश्यकतानुसार निर्धारित समय के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जा रहा। जरूरत पूरा होते उसी सिलेंडर को तत्काल दूसरे जरूरतमंद तक पहुँचाया जा रहा है। युवा कांग्रेस की पूरी टोली दिन-रात कार्य कर रही है। यह कार्य निरंतर चल रहा है।
युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि हमारे पास करीब एक दर्जन सिलेंडर है। जिन्हें हम रोटेशन में सप्ताह भर से लोगों तक पहुँचा रहे है।

-जरूरतमंद राष्ट्रीय बॉडी को करते है ट्वीट
युवा कांग्रेस की मुहिम, जरूरतमंदों को पहुँचाया जा रहा ऑक्सीजन के बारे में युकाइयो ने बताया कि युवा कांग्रेस की मुहिम @SOSIYC के तहत दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा निरंतर जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय बॉडी के ट्विटर अकाउंट पर लोग ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी देते है। राष्ट्रीय बॉडी में चौबीसों घंटे कार्य कर रहे कार्यकर्ता तत्काल प्रदेश की युवा कांग्रेस की बॉडी को ट्वीट करते हैं वहाँ से जिला, शहर के लिए और संबंधित वार्ड या क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है। युकाइयों ने बताया कि आधी रात हो या भरी दोपहरी हर वक़्त युवा कांग्रेस के सिपाही लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।

Advertisement

Share News on Social Media

Read Previous

भाजपा पर भड़के देवेंद्र कहा केवल और केवल राजनीति कर रहे भाजपा के नेता, सांसद की कार्यप्रणाली शून्य, देखिए वीडियों

Read Next

भूपेश सरकार पर जमकर बरसे सांसद विजय बघेल, वैक्सीनेशन पर उठाया सवाल, कहा न सामान्य वर्ग का हित सोच सकते हैं न अत्योदय कार्डधारियों का। हर मोर्चे पर फेल हो रही है यह सरकार, पढ़िए और क्या-क्या कहा सांसद ने